फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After listening to Lalla, I have come Kaushalya Maiya, please congratulate me...

Karnal News: लल्ला की सुन के मैं आई कौशल्या मैया दे दे बधाई....

Wed, 24 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 24 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
After listening to Lalla, I have come Kaushalya Maiya, please congratulate me...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। रामलीला भवन में श्री रामायण पाठक सभा के कलाकारों ने मंगलवार को श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया। लीला में दिखाया गया कि राजा दशरथ व तीनों रानियां पुत्र न होने से व्यथित थीं। कुलगुरु वशिष्ठ की सलाह से राजा दशरथ ने पुत्र कामना के लिए यज्ञ करवाया।
यज्ञ के प्रसाद के सेवन के बाद रानी कौशिल्या ने श्रीराम, रानी सुमित्रा ने लक्ष्मण व शत्रुघन, रानी कैकेई ने भरत को जन्म दिया। राम जन्म के बाद अयोध्या में एक-दूसरे को बधाइयां दी। भगवान राम का जन्म होते ही नगर में बधाइयां गाई गईं और फूलों की वर्षा हुई। कलाकारों ने ‘लल्ला की सुन के मैं आई कौशल्या मैया दे दे बधाई’ भजन गाकर सभी को बधाई दी। इस दौरान शृद्धालु भावविभोकर होकर नाच उठे।
विज्ञापन

आज अहिल्या उद्धार की लीला
सभा के प्रधान रमेश चंद गुप्ता ने बताया कि 24 सितंबर को अहिल्या उद्दार, 25 सितंबर को सीता स्वयंवर, 26 सितंबर को श्रीराम वनवास, 27 सितंबर को सत्यवादी राजा हरीश चंद्र, 28 सितंबर को भरत मिलाप, 29 सितंबर को सीता हरण, 30 सितंबर को लंका दहन, एक अक्तूबर को लक्ष्मण मूर्छा तथा दो अक्तूबर को दशहरे के दिन रावण वध एवं राजतिलक के उपरांत भगवान श्रीराम दरबार की आरती के पश्चात् रामलीला मंचन को विश्राम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे से शुरू होगा मंचन
श्रीराम जी की लीलाओं का मंचन रोजाना रात को 9 बजे शुरू होगा। दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियों की उचित व्यवस्था सभा की ओर से की गई है। चेयरमैन नरेश गुप्ता, महासचिव प्रभात गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, मुख्य निर्देशक रामकिशन गुप्ता और महाप्रबंधक रविंद्र बंसल के साथ अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed