फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After cyber fraud, people are becoming victims of taunts from their own people

Karnal News: साइबर ठगी के बाद अपनों के तानों का हो रहे शिकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
After cyber fraud, people are becoming victims of taunts from their own people
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। साइबर ठगी के बाद लोग अपनों के तानों का शिकार हो रहे हैं। आर्थिक नुकसान झेलने के बाद ऐसे लोग पुलिस को शिकायत देने के बाद नाम भी गोपनीय रखने की अपील करते हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के मनोरोग विशेषज्ञ के पास भी पहुंच रहे हैं। इनमें हाई प्रोफाइल वाले लोग ज्यादा हैं।

साइबर थाना के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर दूसरे दिन एक व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो रहा है। 2025 में अब तक 138 केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा ऐसे भी कई मामले हैं, जो अभी तक पुलिस तक नहीं पहुंचे। साइबर अपराधियों के निशाने पर ज्यादा पढ़े लिखे बेरोजगार और ऑनलाइन सक्रिय रहने वाले ज्यादा लोग हैं। अब तक हुई वारदात में वैज्ञानिक, शिक्षक, वकील, इंजीनियर, डॉक्टर, पूर्व सैनिक और कंप्यूटर व आईटी एक्सपर्ट साइबर अपराधियों का शिकार बने हैं। युवाओं के अलावा बुजुर्गों को भी वे मोहरा बनाते हैं।
विज्ञापन






केस-1

क्रेडिट कार्ड के चक्कर में पूर्व सैनिक ने गंवाए 3.55 लाख

बसंत विहार निवासी एक पूर्व सैनिक ने बताया कि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा का एक्स सर्विसमैन का क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था। अगले दिन उनके पास एक नंबर से कॉल आया और उनसे क्रेडिट कार्ड के लिए जानकारी मांगी। आरोपी ने उनके मोबाइल की स्क्रीन शेयर कराते हुए क्रेडिट कार्ड संबंधित अन्य जानकारी ली। दावा किया कि बिना ऑफलाइन दस्तावेज दिए छह घंटे में कार्ड बन जाएगा। इसके बाद शाम तक उनके बैंक खाते से 3.55 लाख रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-2

आईटी कंपनी के कर्मचारी को ऋण का आवेदन पड़ा महंगा

आईटी कंपनी में टेक्नीशियन की नौकरी करने वाले असंध निवासी युवक के ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। उनके मोबाइल नंबर पर दो अलग-अलग नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को धनीफिन डॉट एप का प्रतिनिधि बताया। आरोपी ने उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक खाते की फोटो मांगी। पंजीकरण के नाम पर 2199 रुपये लिए और कहा कि दो लाख रुपये के ऋण को स्वीकृति के लिए भेजा है। रात में जब वे सो रहे थे तो सुबह तक उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकल गए।




केस-3

नौकरी के लिए ठगा गया एमटेक पास इंजीनियर

सेक्टर-32 के रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से 95 हजार रुपये निकल गए। एमटेक पास युवक ने ऑनलाइन विज्ञापन देखने के बाद गुरुग्राम में नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के लिए उनका ऑनलाइन इंटरव्यू भी हुआ। इस दौरान आरोपियों ने उनसे डिटेल में जानकारी ली। एक ऑफर लेटर भी जारी किया गया, इसके बाद ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दस्तावेज लिए। लेकिन ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया, दो दिन बाद कई ट्रांजेक्शन में उनके बैंक खाते से रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed