फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After a quarrel with his wife, the young man committed suicide by hanging himself

Karnal News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his wife, the young man committed suicide by hanging himself
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नलवी कलां गांव में पत्नी से झगड़े के बाद 35 वर्षीय युवक ने मंगलवार रात को घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। राणा कई साल से शराब का आदी था। पत्नी से हुई मामूली कहासुनी से आहत होकर उसने फंदा लगा लिया। परिजनों को जब इसका पता चला तो वे राणा को कुंजपुरा सीएचसी लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब थाना कुंजपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कुंजपुरा थाना की पुलिस को मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता था और शराब पीता था। मंगलवार को उन दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद राणा ने शराब के नशे में ही रात को पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस समय राणा ने फंदा लगाया उस समय सुनीता काम से बाहर गई थी। जब वह वापस लौटी तो पति का शव पंखे से लटका मिला। परिजन उसे उतारकर सीएचसी कुंजपुरा ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कुंजपुरा थाना पुलिस से एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि सीएचसी कुंजपुरा से सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो वहां पर राणा निवासी नलवी कलां का शव मिला। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक शराब का आदी था और पत्नी से कहासुनी से परेशान होकर फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed