{"_id":"681684686877bd4834014dc4","slug":"after-a-quarrel-with-his-wife-the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-karnal-news-c-18-knl1008-637571-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फंदा लगा दी जान
विज्ञापन
- पोल्ट्री फार्म में फंदे से लटका मिला शव
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। झिंझाड़ी गांव में एक युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले का निवासी था। जो काफी समय से गांव के एक पोल्ट्री फार्म में काम करता था। वह अपनी पत्नी के साथ फार्म हाउस में रहकर काम करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी गुस्से में मायके चली गई। रात के समय अमित ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह जब अन्य कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उन्होंने अमित को फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भेजा। दोपहर बाद पोस्टमॉर्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। जांच अधिकारी एसआई तरसेम ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक का पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। घटना की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पत्नी फिलहाल मायके में है और उसके लौटने पर पूछताछ की जाएगी।