फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   After a dispute with his wife, the young man hanged himself

Karnal News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with his wife, the young man hanged himself
- पांच साल पहले किया था प्रेम विवाह, अवैध संबंध के शक में होता था झगड़ा
विज्ञापन

- पति ने कहा था- जान दे दूंगा, तुम हमेशा यही कहते हो कहकर पत्नी चली गई बाहर
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के सदर बाजार क्षेत्र की जनकपुरी कॉलोनी में शुक्रवार सुबह युवक ने पत्नी के साथ कहासुनी के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दुर्गेश उर्फ देव (27) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तराखंड के ज्वालापुर निवासी और कई वर्षों से करनाल में रह रहा था। बताया जा रहा है दुर्गेश ने पांच साल पहले दिव्यांशी से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद से दोनों उत्तराखंड से करनाल आकर रहने लगे। अब दिव्यांशी को शक होने लगा था कि दुर्गेश का किसी अन्य युवती के साथ संबंध हैं। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होने लगे थे। शादी के बाद दोनों को दो बेटियां हुईं। बड़ी बेटी की उम्र चार साल जबकि छोटी बेटी महज नौ माह की है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दुर्गेश अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद घर लौटा था। घर पहुंचते ही किसी और युवती से संबंध रखने की बात को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया। गुस्से में पत्नी घर से बाहर चली गई। इस दौरान दुर्गेश ने कहा कि मैं जान दे दूंगा, इस पर पत्नी ने कहा कि तुम तो हमेशा यही कहते हो। इस बात से तैश में आकर दुर्गेश ने पत्नी के बाहर जाते ही कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद जब पत्नी वापस लौटी, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खुलवाने पर देखा कि दुर्गेश पंखे से झूल रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने बताया कि दुर्गेश शांत और मिलनसार था, लेकिन पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। थाना सिटी से जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed