फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Afraid of monkeys, a handicapped child who fell in the pond dies due to drowning

41. बंदरों से डरकर तालाब में गिरे दिव्यांग बच्चे की डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 02:48 AM IST
विज्ञापन
Afraid of monkeys, a handicapped child who fell in the pond dies due to drowning
निसिंग। गांव गोंदर में बंदर के डर से दस वर्षीय एक दिव्यांग बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चे का शव शनिवार सुबह ग्रामीणों को तालाब में मिला। इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। इससे पहले ग्रामीण बच्चे की तलाश में आस-पास के क्षेत्र में कर रहे थे। इतना ही नहीं परिजनों ने बच्चे के लापता होने की शिकायत भी निसिंग थाना में दी थी।
विज्ञापन

गांव गोंदर निवासी बच्चे के पिता राजेश ने बताया कि उसका दस वर्षीय बेटा अंशु बोलने और चलने में असमर्थ था। वह शुक्रवार की शाम को घर के समीप खेल रहा था। उसके साथ अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बंदर उन बच्चों के पास आ गए। बंदर को देखकर अन्य बच्चे अपने घर चले गए लेकिन उनका बेटा घर नहीं पहुंचा। उन्होंने अपने बेटे की हर जगह तलाश की और पुलिस को भी सूचना दी लेकिन देर रात तक उन्हें अंशु का कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने पहले तालाब में भी बच्चे की तलाश की थी लेकिन उस दौरान कुछ पता नहीं चला, लेकिन सुबह जब दोबारा तालाब में तलाश की तो उसके बेटे का शव मिला। अंशु से छोटी छह वर्षीय बहन और दो वर्षीय छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed