फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aerial firing during wedding ceremony, bullets fired in front of police also

Karnal News: शादी समारोह के दौरान हवाई फायरिंग पुलिस के सामने भी चलाई गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Aerial firing during wedding ceremony, bullets fired in front of police also
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल/घरौंडा। क्षेत्र के एक रिजॉर्ट में शादी समारोह के दौरान खुलेआम हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। स्टाफ के विरोध और डायल–112 पुलिस टीम के पहुंचने के बावजूद फायरिंग जारी रही। रिजॉर्ट मालिक की शिकायत पर घरौंडा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
रिजॉर्ट मालिक अरविंद ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी की शाम शादी का कार्यक्रम मनोज त्यागी के नाम से बुक था। रात के समय मनोज और उनके साथ आए कुछ लोगों ने शादी समारोह में शान दिखाने के लिए हवाई फायरिंग शुरू कर दी। स्टाफ ने बार–बार फायरिंग रोकने के लिए कहा लेकिन आरोपी नहीं माने। हालात बिगड़ते देख 112 पर कॉल की गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोपी पुलिस के सामने भी नहीं रुके।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रवि ने बताया कि मनोज त्यागी और उसके साथियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच जारी है और रिजॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed