फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Adopting natural farming is the need of the hour: Agriculture Minister

प्राकृतिक खेती अपनाना ही समय की मांग : कृषि मंत्री

Mon, 02 Mar 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 02 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Adopting natural farming is the need of the hour: Agriculture Minister
खरीफ किसान मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा। प्रवक्ता
करनाल। प्रदेश के कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान में आयोजित खरीफ किसान मेले में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अब जहर मुक्त खेती को छोड़कर प्राकृतिक खेती को अपनाना ही समय की मांग है।
विज्ञापन

उन्होंने मृदा व फसल प्रबंधन प्रभाग, सिंचाई व जल निकास अभियांत्रिकी प्रभाग, फसल सुधार प्रभाग, सामाजिक विज्ञान अनुसंधान विभाग, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद क्षेत्रीय स्टेशन, राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान व विकास प्रभाग, इफको, उद्यान विभाग सहित बीज, कीटनाशक व कृषि उपकरण बनाने वाली प्राइवेट कंपनियों के स्टॉल्स का अवलोकन किया। मेले में डाक विभाग की ओर से भी एक स्टॉल लगाया गया। किसानों के लिए प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सही जवाब देने वालों को पुरस्कार दिए गए। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में तीन लाख एकड़ जमीन ऐसी है जहां पानी नमकीन है। ऐसी जमीन को सुधारने के लिए करनाल का केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान 1969 से कार्यरत है। क्षेत्रीय युवा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डाॅ. राजेंद्र कुमार यादव, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उप महानिदेशक डाॅ. अमरेश कुमार नायक, कृषि विभाग के उपनिदेशक डाॅ. वजीर सिंह, सिजेंटा इंडिया प्राइवेट लि. के निदेशक सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

-इन्हें किया सम्मानित

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताो में सही जवाब देने वालों को कृषि मंत्री ने सम्मानित किया। इनमें सरदार करनैल सिंह नगवां (पटियाला), वजीर सिंह व राज सिंह कथूरा (सोनीपत), रामनाथ कठवाड़ (कैथल), गुरपेग सिंह बरास निसिंग, कश्मीर सिंह बाता(कैथल), राजेश बदरपुर (कैथल), सुरेंद्र पाल खानपुर (करनाल), राजेश कुमार खेड़ी सिकंदर (कैथल), अजय पाल बरसाना(कैथल), धर्म सिंह जागसी (सोनीपत), बलकार सिंह सांपला खेड़ी(कैथल), धर्म सिंह तैली खेड़ा और राजकुमार गोहियां (जींद) व इंद्र शर्मा साम्भली (करनाल) को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed