फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admissions for new courses have started, somewhere there are no professors and somewhere there are no resources

Karnal News: नए कोर्स में दाखिले शुरू, कहीं प्राध्यापक तो कहीं संसाधन नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Admissions for new courses have started, somewhere there are no professors and somewhere there are no resources
- निगदू में बीसीए, असंध में बीए भूगोल तो मटक माजरी कॉलेज में जनसंचार, बीटीएम और बीए इतिहास कोर्स इसी साल से शुरू
विज्ञापन


गगन तलवार
करनाल। जिले के तीन राजकीय महाविद्यालयों में नए कोर्स शुरू कर दिए गए हैं लेकिन इन संस्थानों में कहीं कोर्स से संबंधित प्राध्यापक नहीं हैं तो कहीं अन्य संसाधनों की कमी है। ऐसे में नए कोर्स में पढ़ाई कराना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। हालांकि संस्थान प्रबंधन का दावा है कि दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद व्यवस्था बना दी जाएगी। किसी भी कारण से पढ़ाई बाधित नहीं होगी।

हालात यह हैं कि जिस कोर्स के प्राध्यापक कॉलेज में हैं, उससे जुड़ी लैब, कंप्यूटर व अन्य जरूरी संसाधनों की कमी है। वहीं जहां संसाधन आ चुके हैं वहां प्राध्यापक न होने से डेपूटेशन पर शिक्षकों की व्यवस्था करनी होगी। 24 मई को कॉलेजों की मांग पर उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से नए कोर्स और विषय शुरू करने की अधिसूचना जारी की थी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे चार राजकीय कॉलेज में पांच नए कोर्स व एक शहरी और ग्रामीण कॉलेजों में तीन नए विषय शुरू किए गए।
विज्ञापन


इनमें राजकीय महाविद्यालय निगदू में अब बीसीए, मटक माजरी में इतिहास से बीए, पत्रकारिता एवं जनसंचार और बीटीएम यानी पर्यटन प्रबंधन में स्नातक की पढ़ाई शुरू की गई। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय असंध में एमएससी भूगोल और मेजर विषय भूगोल के साथ बीए कोर्स शुरू हुआ। नए विषयों में राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी में बीए समाजशास्त्र और बीए पंजाबी शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा करनाल शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में बीए में पंजाबी विषय भी शुरू किया गया है। ये सभी कोर्स अभी केवल करनाल शहर के राजकीय व एडेड महाविद्यालयों में ही चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोर्स और कॉलेज की स्थिति

- मटकमाजरी कॉलेज : दो कोर्स में संसाधन न शिक्षक।

- बीए (मेजर विषय इतिहास) : इस कोर्स की 30 सीट पर दाखिले के लिए चार आवेदन आए हैं। इतिहास का प्राध्यापक है।

- बीजेएमसी (पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक) : 40 सीटों पर चार आवेदन आए हैं। इस कोर्स से जुड़े न प्राध्यापक हैं न संसाधन।

- बीटीएम (पर्यटन प्रबंधन में स्नातक) : 40 सीटों पर महज नौ आवेदन आए हैं। प्राध्यापक और संसाधन अभी नहीं हैं। प्रिंसिपल महेंद्र सिंह बागी का कहना है कि जुलाई के प्रथम सप्ताह तक प्राध्यापकों की व्यवस्था हो जाएगी। कॉलेज में कंप्यूटर लैब हैं। आधी से ज्यादा सीटों को हर हाल में भरा जाएगा। दाखिलों के बाद अन्य संसाधनों की भी व्यवस्था कर ली जाएगी।



असंध कॉलेज में प्राध्यापक हैं पर कंप्यूटर नहीं

बीए (मेजर विषय भूगोल) : इस कोर्स में कुल 40 सीटों पर दाखिला होना है। महज नौ ही आवेदन आए हैं। भूगोल विषय के तीन प्राध्यापक हैं पर कंप्यूटर नहीं हैं। प्रिंसिपल रोहताश का कहना है कि जल्द कंप्यूटर लैब भी स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि एमएससी भूगोल कोर्स भी शुरू हुआ है। जुलाई के अंत इसमें दाखिले होंगे, तब तक व्यवस्था हो जाएगी। इतिहास विषय के दो प्राध्यापकों की जरूरत है।




निगदू कॉलेज में शिक्षक हैं पर भवन नहीं

बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन) की 40 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन आए हैं। उम्मीद है सभी सीटें भर जाएंगी। नया कॉलेज होने के कारण फिलहाल मंदिर के भवन में चल रहा है। प्रिंसिपल रमेश सिंह का कहना है कि कंप्यूटर का प्राध्यापक है। कंप्यूटर, कुर्सी, ड्यूल डेस्क आदि आने से लैब भी तैयार कर दी गई है। कॉलेज का केवल अपना भवन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed