फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Admission process of first priority list completed

पहली वरीयता सूची की दाखिला प्रक्रिया पूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Admission process of first priority list completed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक पहली सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का समय मंगलवार को समाप्त हो गया। विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को रात नौ बजे तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया। प्रथम सूची के तहत चली दाखिला प्रक्रिया में विभिन्न कॉलेजों में काफी सीटों पर ही दाखिले हो पाए। अब उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
गौरतलब है कि जिले में 15 राजकीय और निजी कॉलेज हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से इन कॉलेजों में विभिन्न डिग्री कोर्सों में करीब 9430 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रथम वर्ष में दाखिला दिया जाना है। इन सीटों पर दाखिले के लिए करीब 17 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। जिन विद्यार्थियों का नाम प्रथम सूची में नहीं आया और जिन्होंने निर्धारित समय में दाखिले के फीस जमा नहीं करवाई, अब दूसरी सूची में उनके स्थान पर अन्य विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दाखिले के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए कॉलेजों में सहायता डेस्क स्थापित किए गए हैं। फीस जमा करवाने और संबंधित पूछताछ के लिए कॉलेजों में विद्यार्थियों की कतारें लग रही हैं। इस बार विभाग ने ऑफलाइन फीस जमा करवाने का विकल्प नहीं दिया है। ऐसे में दाखिला कमेटियां विद्यार्थियों की फीस जमा करवाने में उनकी सहायता कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय पीजी महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सरिता कुमार ने बताया कि प्रथम सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस जमा करवाने का समय समाप्त हो गया। कॉलेजों में दूसरी सूची को लेकर तैयारियां की गई हैं। 19 अगस्त को दूसरी मेरिट सूची मुख्यालय की ओर से ऑनलाइन जारी होगी। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे निर्धारित समय में फीस व संबंधित दस्तावेज जमा करवाकर कॉलेजों में दाखिला सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed