फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Administration woke up, school bus drivers will get training

Karnal News: जागा प्रशासन, स्कूल बस चालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Administration woke up, school bus drivers will get training
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। स्कूल बसों को फिट रखने के साथ-साथ चालक की लापरवाही के कारण हादसा न हो, इसके लिए खास तौर पर स्कूल बस चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें उन्हें यातायात नियमों की जानकारी के अलावा स्वयं को और अपने वाहन को कैसे फिट रख सकते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी।
महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे के एक वर्ष बाद जिला प्रशासन जागा है। जिले में पहली बार बस चालकों के ड्राइविंग प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा रही है। बस अड्डे के नजदीक स्थित आईडीटीआर (चालक प्रशिक्षण एवं रिसर्च संस्थान) में विशेषज्ञों की निगरानी में चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए नौ बैच बनाए गए हैं। जिसमें जिले के सभी खंडों के 237 निजी स्कूलों की 1248 बसों के चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में गत डेढ़ वर्ष में हुए सड़क हादसों में 30 प्रतिशत मामलों में चालक की लापरवाही भी सामने आई है। ऐसे में स्कूल बस चालक का प्रशिक्षण जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च माह में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एडीसी यश जालूका ने सभी बस चालकों को नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत शिक्षा विभाग ने परिवहन विभाग और आईडीटीआर के अधिकारियों के साथ बैठक करके प्रशिक्षण की व्यवस्था की है। इसके तहत सभी स्कूल बस चालकों का प्रशिक्षण अनिवार्य किया गया है। कोई बस चालक प्रशिक्षण नहीं लेता तो इसके लिए स्कूल प्रबंधन और चालक की जिम्मेदारी होगी। यदि भविष्य में जांच के दौरान चालक प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं कर पाया तो चालक और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। जनवरी 2024 से अब तक 812 सड़क हादसे हुए, इनमें 379 लोगों की मौत हुई, एक हजार लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed