फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Adding lentils, rice, and seasonal vegetables to your child's plate will enhance nutrition and taste.

Karnal News: दाल, चावल व मौसमी सब्जियों के साथ बच्चों की थाली में बढ़ेगा पोषण और स्वाद

Wed, 04 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 04 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Adding lentils, rice, and seasonal vegetables to your child's plate will enhance nutrition and taste.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए फरवरी 2026 माह का मिड डे मील मासिक मेन्यू जारी कर दिया गया है। मेन्यू के तहत बच्चों को पहले की तुलना में अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक और विविध भोजन मिलेगा। इसके अनुसार, अब मिड डे मील में दाल, चावल, मौसमी सब्जी, परांठा, दलिया, खिचड़ी, मिलेट आधारित व्यंजन और पौष्टिक मिठाइयों को शामिल किया गया है।
फरवरी में कुल 28 दिनों में से 24 दिन मिड डे मील वितरण होगा। शेष दिनों में विद्यालय में अवकाश रहेगा। जिले में मिड डे मील योजना से जुड़े लगभग 83 हजार विद्यार्थी, बालवाटिका से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थी भोजन प्राप्त करेंगे। जारी निर्देशों के अनुसार रविवार और द्वितीय शनिवार को विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


फरवरी माह का मेन्यू :
- पहले सप्ताह का मेन्यू : वेज पुलाव व काला चना, रोटी के साथ घिया-चना दाल, राजमा-चावल, कढ़ी-पकौड़ा व चावल, गुड़ रोटी व दही और शनिवार को पौष्टिक मिलेट परांठा और दही परोसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दूसरे सप्ताह का मेन्यू : सोया खिचड़ी, मीठा दलिया, चावल व सफेद चना और पौष्टिक चना दाल खिचड़ी शामिल की गई हैं।
- तीसरे सप्ताह का मेन्यू : दाल-चावल, मूंग-मसूर दाल, मौसमी सब्जी, मीठे मूंगफली चावल, नमकीन दलिया और गेहूं-रागी का पूड़ा परोसा जाएगा।
- चौथे सप्ताह का मेन्यू : पहले सप्ताह का मेन्यू ही दोहराया जाएगा।


----------
शिक्षा निदेशालय के दिशा-निर्देशों के तहत सभी बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार मिड डे मील योजना संचालित की जा रही है। भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जाती है।
- रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed