फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Action will be taken if the solar pump is shifted

सोलर पंप को स्थानांतरित किया तो होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if the solar pump is shifted
करनाल। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग द्वारा 75 प्रतिशत अनुदान पर सोलर वाटर पंप उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य सिंचाई की लागत को कम करने के साथ साथ बिजली की खपत में कमी लाना तथा डीजल पंप सेटों से होने वाले प्रदूषण से वातावरण को दूषित होने से बचाना व पर्यावरण संरक्षण करना है। अब इस विभाग के पास इन पंपों को उखाड़कर किसी अन्य व्यक्ति को बेचने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने बारे शिकायतें प्राप्त हो रही हैं जोकि पंप का दुरुपयोग करने की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा स्थापित किए गए स्थान के अलावा इन पंप सेटों को अन्य किसी भी स्थान पर स्थापित नहीं किया जा सकता। न ही इन्हें उखाड़कर अपने घरेलू बिजली की जरूरत को पूरा करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है। इन पंप सेटों को निर्धारित की गई जगह के अलावा दूसरी किसी भी जगह स्थानांतरित करने या किसी अन्य को यह पंप सेट बेचने पर विभागीय कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसान को दी गई अनुदान राशि की भी वसूली की जाएगी तथा कंपनी द्वारा दी गई पंप सेट की गारंटी भी खत्म हो जाएगी। इस बारे में जिला स्तरीय अधिकारी ने अपने स्तर पर इन पंपों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। नियमानुसार पंप नहीं मिलने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed