{"_id":"6815427f63f9b9f3d10b7bf4","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-encroach-and-occupy-land-illegally-karnal-news-c-18-knl1008-636929-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने विभिन्न शाखा अध्यक्षों की मौजूदगी में की समीक्षा बैठक
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शुक्रवार को जन संवाद, सीएम विंडो व समाधान शिविर के माध्यम से आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निस्तारण में तेजी लाने को कहा। साथ ही अतिक्रमण की बढ़ती शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने योजना तैयार करके अवैध निर्माण पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला नगर योजनाकार को अनधिकृत विज्ञापन प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
नगर निगम आयुक्त ने शुक्रवार को शिकायतों के निस्तारण पर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) समय पर अपलोड करने के साथ ही समय पर निस्तारण करने को कहा है। संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह स्वयं भी शिकायत निस्तारण कार्यों की निगरानी करें। इसके साथ-साथ गड्ढा भरने, सीवरेज व स्टोरम वाटर लाइनो की सफाई, मेन होल कवर तथा स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत का तुरंत समाधान करना सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित जेई को दिए हैं। इसमें लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है। पोर्टल पर आई शिकायतों की टाइम लाइन तैयार कर कार्य योजना बनाई जाए, तभी कार्य समय से पूरे होंगे। उप निगम आयुक्त अभय सिंह को निर्देश दिए कि सभी शाखा प्रमुख को एक सप्ताह में लंबित शिकायतों के निपटान बारे पत्र लिखें।
शहर में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों को काफी समय दिया जा चुका है, अब चालान करने की बारी है। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग व ब्रिकी कर रहे थोक विक्रेता तथा दुकानदारों के रोजाना चालान करने के भी निर्देश दिए। भवन एवं भूमि शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध कब्जे होने को लेकर अगर कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो तुरंत उसकी जांच कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
बैठक में उप निगम आयुक्त अभय सिंह, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण, मोनिका शर्मा व प्रियंका सैनी, सहायक अभियंता विवेक बेनीवाल, तकनीकी सलाहकार महीपाल सिंह, विशेषज्ञ सतीश शर्मा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, नायब तहसीलदार राम कुमार मौजूद रहे।