फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Action will be taken against negligent employees

ढिलाई बरतने वाले कर्मचारी नपेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against negligent employees
करनाल। नगला मेघा गांव में शिवरात्रि पर शोभायात्रा के दौरान करंट से युवक की मौत के बाद विद्युत निगम गंभीर हो गया है। विभाग ग्राम पंचायत की ओर से 2019 में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग संबंधी प्रस्ताव जो कि निगम को दिया गया था उसकी भी जांच कराएगा। प्रस्ताव में पांच ट्रांसफार्मरों को ऊंचा करने व बिजली तारों संबंधी समस्या दूर करवाने की मांग की गई थी। जांच के बाद जिस स्तर पर लापरवाही पाई गई उस पर कार्रवाई होगी। गांव के निवर्तमान सरपंच गुरनाम सिंह ने आरोप लगाया था कि यदि पंचायत की बात को गंभीरता से लिया होता तो यह हादसा न होता।
विज्ञापन

निगम के कार्यकारी अभियंता सोमबीर ने कहा है कि जो भी कर्मचारी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। गांव में जो भी ट्रांसफार्मर नीचे हैं उन्हें ऊपर उठाया जाएगा। बिजली केबल कटे हैं तो ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक के आश्रितों को देेंगे एक लाख
करंट से मरे शामली के युवक सौरव के आश्रितों को विद्युत निगम एक लाख रुपये की मदद देगा। विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता सोमबीर ने कहा कि जो भी जायज होगा नुकसान की भरपाई की जाएगी। घटना से जुड़े मोबाइल फोन की वीडियो की भी जांच कर रहे हैं ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed