{"_id":"68e6bc146a79fa9576056443","slug":"action-taken-against-illegal-colony-on-seven-acres-two-houses-also-demolished-karnal-news-c-18-knl1008-755313-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सात एकड़ में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई, दो मकान भी ढहाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सात एकड़ में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई, दो मकान भी ढहाए
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने बुधवार को शहर में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। दो निर्माणाधीन भवन, चहारदीवारी और सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
सीएचडी सिटी के पीछे झंझाड़ी गांव में सात एकड़ में अवैध कॉलोनी को बसाया जा रहा है। डीटीपी की टीम पहुंचने पर खलबली मच गई। कई लोग मौके पर एकत्र हुए लेकिन पुलिस बल के कारण विरोध नहीं कर पाए। टीम ने जेसीबी के माध्यम से दो निर्माणाधीन मकान, चहारदीवारी, दो मेनगेट व सभी पक्की सडकों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट और थाना सदर की पुलिस फोर्स रही। जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने लोगो से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण न करे अन्यथा कार्यालय की ओर तोड़फोड़ की जाएगी।