फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused who snatched mobile phone arrested

Karnal News: मोबाइल छीनने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Accused who snatched mobile phone arrested
करनाल। पुलिस की सीआईए वन टीम ने स्नैचिंग के एक आरोपी को काबू कर लिया है। आरोपी से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया है। सीआईए वन प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि 15 मई को रात के समय चिड़ाव गांव के पास एक व्यक्ति से मोबाइल छीनने की वारदात हुई थी। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज है। मामले की जांच सीआईए वन को दी गई। एएसआई कृष्ण कुमार ने टीम के साथ मिलकर आरोपी यूपी बागपत के किरठल निवासी सुनील को 7 जुलाई को कैथल रोड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथी रोहित निवासी इंद्री के साथ वारदात को अंजाम दिया था लेकिन आरोपी रोहित पहले ही दूसरे मामले में जेल में गया हुआ है। जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा और उससे वारदात में प्रयोग की गई बाइक बरामद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed