फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of throwing two youths into the canal with the intention of killing

Karnal News: दो युवकों पर हत्या के इरादे से नहर में फेंकने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of throwing two youths into the canal with the intention of killing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शनिवार शाम काछवा स्थित पश्चिमी यमुना नहर में गिरे एक बच्चे को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया था। जिसका कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के दो युवकों ने उसका अपहरण कर हत्या के इरादे से नहर में फेंका था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
नगला फार्म निवासी 10 वर्षीय दीपक शनिवार शाम करीब सात बजे घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गुलशन और उसका साथी उसे बाइक पर जबरन उठाकर ले गए। आरोपियों ने उसका मुंह बांध दिया और काछवा नहर के पास मारने की कोशिश की। पहले तो उन्होंने बच्चे को डंडों से पीटा, बाद में पीछे से धक्का देकर नहर में फेंक दिया। इसी दौरान वहां चालक ट्रक में माल लोड कर रहा था। बालक के चिल्लाने पर मौके पर मौजूद लेाग दौड़ पड़े। चालक ने रस्सा डालकर बालक को सुरक्षित निकाला। बाद में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। बेहोशी की हालत में बालक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सदर थाना एसएचओ मनोज कुमार का कहना है कि बच्चे को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बालक के बयान लिए गए हैं। जिसने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed