{"_id":"69388965a50b4ec32d00a4b2","slug":"accused-of-taking-loan-by-taking-documents-arrested-karnal-news-c-18-knl1018-797794-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: दस्तावेज लेकर ऋण करा लेने का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: दस्तावेज लेकर ऋण करा लेने का आरोपी पकड़ा
Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
करनाल। कलवेहड़ी गांव की महिला पूजा के आधार कार्ड व फर्जी कागजात तैयार करके ऋण कराने के आरोपी दयानंद काॅलोनी निवासी संजीव रुहेला को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया है। कुंजपुरा थाना प्रभारी विक्रांत ने बताया कि पुलिस टीम ने जांच अधिकारी सुल्तान सिंह की अध्यक्षता में आरोपी संजीव रुहेला को पकड़ा। मामले में पांच आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। कलवेहड़ी निवासी शिकायतकर्ता पूजा के आधार व अन्य दस्तावेज का दुरुपयोग कर उनके नाम से कई फर्जी ऋण पास करवाए थे। आरोपी महिला को सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज़ ले जाते थे। मामले में आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन