{"_id":"68a38172f9cfbfe1400d0238","slug":"accused-of-stealing-electric-wires-sent-to-jail-karnal-news-c-18-knl1008-717954-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिजली के तार चोरी के आरोपी भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिजली के तार चोरी के आरोपी भेजे जेल
Tue, 19 Aug 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
करनाल। शहर के तोपखाना मोहल्ला से निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग की तार चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 200 मीटर तार भी बरामद हुई है। सदर बाजार चौकी प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी गांधी चौक निवासी शिव और तोपखाना मोहल्ला निवासी राहुल उर्फ बुल्ला को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने सात अगस्त को चोरी करने की वारदात को कबूला। दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन