फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of snatching Rs 84 thousand on the strength of pistol arrested

पिस्तौल के बल पर 84 हजार रुपये छीनने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of snatching Rs 84 thousand on the strength of pistol arrested
करनाल। घर में घुसकर पिस्तौल के बल पर नगदी छीनने व जान से मारने की धमकी देने वाले एक आरोपी को सीआईए असंध की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए असंध के इचार्ज रामफल ने बताया कि 21 अगस्त को उन्हें ओमप्रकाश गर्ग ने शिकायत दी थी कि वह शाम करीब आठ बजे राजौंद से अपने घर आया। भीतर आकर देखा कि दो अनजान व्यक्ति बाथरूम में पहले से मौजूद थे। उन्होंने उसके साथ मारपीट की और पिस्तौल दिखाकर 84 हजार रुपये छीन लिए। शिकायत मिलने के बाद असंध थाना में मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच सीआईए असंध को सौंपी गई।
विज्ञापन

टीम ने 5 सितंबर को एक आरोपी मोहन लाल निवासी बीर बांगड़ा थाना राजौंद जिला कैथल को खेड़ी सर्फली से गिरफ्तार किया। उसे 6 सितंबर को अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस वारदात को अन्य तीन साथी भी शामिल थे। वह बाइक पर सवार होकर मौके पर गए थे। वारदात के बाद उन्होंने सूचना देने वाले मोहनलाल को 20 हजार रुपये दिए थे। पुलिस ने आरोपी से 15 हजार रुपये व बाइक व एक मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed