{"_id":"69ab361b6871f109910fab9b","slug":"accused-of-selling-johad-soil-villagers-protest-karnal-news-c-18-knl1018-859354-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जोहड़ की मिट्टी बेचने का आरोप, ग्रामीणों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जोहड़ की मिट्टी बेचने का आरोप, ग्रामीणों का विरोध
Sat, 07 Mar 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
निसिंग गांव इच्छनपुर के तालाब के बारे में जानकारी देते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग। इच्छनपुर में जोहड़ की सफाई के नाम पर मिट्टी बेचने और अवैध कब्जा कराने का आरोप है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पंचायत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीण पंच नवाब सिंह, बलजीत सिंह, जगदीश सिंह, पूर्व सरपंच काला सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि करीब तीन एकड़ 10 मरला क्षेत्र में फैले जोहड़ की सफाई के नाम पर बड़ी मात्रा में मिट्टी बाहर बेची जा रही है। उनके अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी बाहर भेजी जा रही है और इससे निजी लाभ उठाया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों की मिलीभगत से जोहड़ की जमीन पर अवैध कब्जा भी करवाया जा रहा है। इससे गांव के लोगों में भारी नाराजगी है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और काम को रुकवाते हुए ग्रामीणों को समझाया।
वहीं ग्राम सचिव नवीन कुमार ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं और इस मामले में जानकारी सरपंच ही दे सकते हैं। सरपंच अमीर सिंह का कहना है कि जोहड़ की सफाई उच्च अधिकारियों की अनुमति से करवाई जा रही है और गांव की सुविधा के लिए यह कार्य किया जा रहा है। संवाद