फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of running away with jewelery arrested

Karnal News: गहने लेकर भागने का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of running away with jewelery arrested
करनाल। एंटी बर्गलरी स्टाफ ने महिला के गहनों को लेकर भागने वाले आरोपी को काबू कर लिया है। एएसआई प्रदीप कुमार के अनुसार आरोपी सिंदर पाल निवासी वधवा राम कॉलोनी, पानीपत को पांच अगस्त को कैथल रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना मधुबन में सात मार्च को धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आरोपी ने कालरों गांव में एक दुकान किराए पर लेकर सुनार बनने का ढोंग किया था। इसके बाद उसने दुकान मालिक के घर की महिला को उसके सोने के गहनों को चमकीला व सुंदर बनाने का झांसा दिया और जेवर लेकर फरार हो गया था। आरोपी से सोने का सेट, कानों की बालियां बरामद की गई हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी इस प्रकार की चोरी के करीब 10 मामले करनाल व पानीपत में दर्ज हैं। इनमें कुछ मामलों में आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed