फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of nine murders, audio of viral, accused of torture on jail management

Karnal News: नौ हत्याओं के आरोपी ने वायरल की ऑडियो, जेल प्रबंधन पर प्रताड़ता का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of nine murders, audio of viral, accused of torture on jail management
- परिवार से फोन पर बात करने के दौरान कराई ऑडियो रिकार्डिंग, एसपी और गृहमंत्री से लगाई जांच की गुहार
विज्ञापन

- जेल प्रबंधन ने कहा, आरोप निराधार, जेल के नियमों का हो रहा पालन, कार्रवाई कर फोन सुविधा की बंद
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्याें में नौ हत्याओं समेत 17 केसों में आरोपी नवीन भैंसवाल ने जेल प्रबंधन पर भ्रष्टाचार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो वायरल कराई है। जेल में कैदियों एवं बंदियों के लिए मौजूद एसटीडी फोन का इस्तेमाल कर उसने अपने परिवार से बात कर ऑडियो रिकार्ड कराया, जिसे परिवार से वायरल भी कराया गया है। उसने एसपी, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से जांच की गुहार लगाई है। उधर, जेल प्रबंधन ने आरोपों को निराधार बताते हुए नवीन भैंसवाल की मुलाकात फोन सुविधा बंद कर दी है। इसके साथ ही उसे चक्की में बंद कर दिया गया है।
सोमवार को वायरल हुए ऑडियो में नवीन भैंसवाल जेल में कैदियों एवं बंदियों को मिल रही फोन सुविधा के जरिए किसी महिला से बात कर रहा है। वह महिला से कहता है कि जो कह रहा हूं, उसे लिख लो। जिस पर महिला कहती है कि वह सुन रही है, इसके बाद वह महिला से उसकी बात रिकॉर्ड करने के लिए कहता है। ऑडियो रिकार्डिंग में वह कह रहा है कि उसे, उसके भाई संदीप भैंसवाल, अरुण भैंसवाल, राेहित, अंकित और सुनील एक ही केस में करनाल जेल में बंद हैं। सभी को अलग-अलग बैरक में बंद किया गया है। उसे और उसके भाई को 17 गैंगस्टरों के साथ बैरक में बंद किया गया जबकि बाकी चारों को 15-16 गैंगस्टरों के साथ अलग बैरक में बंद किया गया है।
विज्ञापन

जिसके बाद वह आरोप लगाता है कि जेल के दो मुलाजिमों ने पांच से सात सिपाहियों के साथ एक गिरोह बना रखा है। ये हिसार के गैंगस्टर पन्नू काना को सुविधाएं दे रहे हैं। उसे फोन भी दे रखा है। विशेष सुविधाएं हैं, जबकि उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। वह ऑडियो में आरोप लगा रहा है कि दोनों जेल मुलाजिम राजनीतिक संबंधों की धौंस जमाते हैं। करनाल जेल में भ्रष्टाचार है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता पंचकूला, गृहमंत्री अनिल विज और करनाल एसपी से गुहार है कि जांच कराई जाए। दोनों जेल मुलाजिम पैसे लेकर उसकी विरोधी पार्टी का साथ दे रहे हैं। उन्हें मरवाने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल एसपी को दी गई शिकायत की जांच नहीं होने देते हैं। यहां मानवता खतरे में है। आतंकवादी और विरोधी गैंग के साथ बंद करने की धमकी देते हैं। इसके साथ ही अंत में दूसरी ओर से कॉल कट जाती है और नवीन भैंसवाल हेलो-हेलो करता है और ऑडियो रिकार्डिंग खत्म हो जाती है।


वर्जन:
नवीन भैंसवाल पर 17 केस हैं, जिनमें से नौ हत्या के केस हैं। ऑडियो रिकाॅर्डिंग आने के बाद कार्रवाई की गई है। सरकार की ओर से दी जा रही मुलाकात एसटीडी फोन सुविधा बंद कर दी गई है। उसे चक्की के अंदर बंद किया गया है। वह खुद ही रिकाॅर्डिंग में जेल में बंद अपने विरोधियों से जान का खतरा बता रहा है, ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से ही जेल के नियमों के तहत ही उन्हें अलग रखा गया है। जेल के नियमों के तहत ही उन्हें खेल, रेडियो, कैंटीन आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। ऑडियो के जरिए यह नियमों से अधिक सुविधाएं लेने के लिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर सख्त कार्रवाई होगी।
- अमित कुमार, अधीक्षक, जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed