{"_id":"613520388ebc3e7d131a1ffd","slug":"accused-of-drinking-poisonous-substance-in-beer-in-transaction-of-rupees-case-registered-against-five-people-karnal-news-knl822673197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेन-देन में बीयर में जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेन-देन में बीयर में जहरीला पदार्थ पिलाने का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
रुपयों के लेन-देन को लेकर गांधी नगर निवासी एक व्यक्ति को बीयर में जहरीला पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। रामनगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ओम प्रकाश, कृष्ण, विक्की उर्फ सूर्या, जितेंद्र व योगेश शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांधी नगर निवासी संजय ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश के साथ उसका एक लाख 10 हजार रुपये ब्याज पर रुपये लिए थे। जब वह रुपये वापस देने लगा तो ओमप्रकाश बोला कि उसके बेटे की रेलवे में नौकरी लगवानी है, इसके लिए अंबाला जाना है। वे सब अंबाला चले गए। वापस आते समय ओमप्रकाश ने उसे 20 हजार रुपये दिए थे। 5 हजार रुपये खर्च हो गए और बाकी के 15 हजार रुपये आरोपी विक्की व कृष्ण ने बांट लिए। इसके बाद ओमप्रकाश कहने लगा कि उसे ही सारे रुपये देने होंगे। इसके लिए उसने आर्थिक शाखा में उसकी शिकायत भी दी थी। 31 अगस्त को उनकी आईटीआई चौक पर पंचायत हुई। इसके बाद वह सेक्टर-12 में शपथ पत्र लेने गया। वहां आरोपी आ गए और बोले, पहले कुछ खा लेते हैं।
आरोपी उसके लिए बीयर लेकर आ गए और बोले कि इस शपथ पत्र में उनके रुपये भी लिख ले। इसके बाद उन्होंने बीयर में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो उसने अपने घर फोन किया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से रेफर किया गया तो उसे निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। रामनगर थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि फिलहाल शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।