फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of cheating in the name of getting cheap gold arrested

सस्ता सोना दिलाने के नाम पर ठगी के आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting cheap gold arrested
सस्ते दाम में सोने के गहने दिलाने के नाम पर 85 लाख रुपये छीनकर भागने के मामले में सीआईए वन की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनसे एक कार और 15.90 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी पहले तो अमीर लोगों से जान पहचान बनाते थे फिर उन्हें सस्ता सोना दिलाने की बात करते थे। जब वह व्यक्ति सोना लेने का तैयार हो जाता था तो उसे अपनी जगह पर बुलाकर उससे रुपये ले लेते थे फिर वहां पर नकली पुलिस का छापा मरवाकर सोना और रुपये लेकर फरार हो जाते थे।
विज्ञापन

सीआईए वन के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि सिटी थाना में 11 नवंबर को गुरविंद्र सिंह खुराना निवासी सेक्टर-06 करनाल ने शिकायत दी थी कि उसकी पटेल मार्केट करनाल में कपडे़ बेचने की होलसेल रेट की दुकान है। एक दिन उसकी दुकान पर एक व्यक्ति आया और कपड़े के होलसेल रेट के बारे में बात करने लगा। उस व्यक्ति ने उस दुकान से कपडे़ तो नहीं खरीदे पर लगातार वह दुकान पर आने लगा और उसके साथ अपनी जान पहचान बना ली।
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम दर्शन सिंह निवासी गांव मंडोखरा जिला कुरुक्षेत्र का सरपंच बताया। आरोपी ने बताया कि उसका एक रिश्तेदार है जो अपने लड़के को अमेरिका भेजना चाहता है। इसलिए वह सोना सस्ते दामों में बेच रहा है। वह उसकी बातों में आ गया और उसने आरोपी दर्शन का नंबर अपने साथी रविंद्र को दे दिया। आरोपी दर्शन ने रविंद्र को अंबाला साहा रोड पर बुलाया। साहा से पंचकूला जाने वाली सड़क पर पुल के नीचे अज्ञात आरोपी ने उसे सोने से भरा बैग दे दिया और उसके साथ गए रविंद्र ने 85 लाख रुपयों से भरा बैग उस अनजान आरोपी को दे दिया। जैसे ही वह बैग खोलकर सोने के गहने देखने लगा तो वहां पर एक गाड़ी में सवार होकर पांच व्यक्ति पुलिस की वर्दी में आए और उससे बैग छीन लिया। इसके बाद सभी आरोपी उसी गाड़ी में सवार होकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सोने के गहनों व रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद टीम ने 15 नवंबर को आरोपी चतर सिंह उर्फ सोनू निवासी गंदापुर जिला यमुनानगर, 24 नवंबर को आरोपी मस्तान शाह निवासी उंचा सदान जिला यमुनानगर, 26 नवंबर को आरोपी हरबीर उर्फ छोटू जयसिंह का माजरा जिला यमुनानगर और 27 नवंबर को आरोपी रणधीर उर्फ धीरा निवासी जय सिंह का माजरा जिला यमुनानगर को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी रणधीर को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी गंगाराम पूनिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार की धोखाधड़ी हुई है तो वह व्यक्ति बिना झिझक पुलिस को अपनी शिकायत दे सकता है ताकि ऐसे मामलों की जांच करके ठगी करने वाले असल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

बाक्स
जल्द ही अमीर बनना चाहते थे आरोपी
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बिना कोई काम करे जल्दी अमीर बनने के चक्कर में ऐसी वारदातों को अंजाम देते थे। वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी ठगे हुए रुपयों को अय्याशी में उड़ाते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी ठगी के मामले करनाल व अंबाला में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed