फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of cheating by luring profit arrested

Karnal News: मुनाफे का लालच दे ठगी का आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by luring profit arrested
आरोपी का साला विदेश में बैठकर करता था ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। स्टॉक मार्केट में रुपये लगाकर डबल करने का झांसा देने के मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। जो मास्टर माइंड विदेश बैठे अपने साले को बैंक खाते उपलब्ध कराता था जिससे लोगों से ठगी के रुपये उन बैंक खाते में ट्रांसफर कराए और फिर उन बैंक खातों से रुपये निकाल ले। फिलहाल इस आरोपी से पुलिस ने 15500 रुपये की नकदी, चार अलग-अलग बैंकों के डेबिट कार्ड, अलग-अलग बैंक की चार बैंक कीट बरामद की गई।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि स्टॉक मार्केट में रुपये लगाने के नाम पर ठगी का एक मामला 26 जून को आया था। इस मामले में 2 सितंबर को एएसआई विकास कुमार की अध्यक्षता में टीम ने अंबाला के गांव जलुबी निवासी साहिन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साले फौजी निवासी डाकला पंजाब के साथ विदेश घूमने के लिए गया था। एक योजना के तहत उसका साला विदेश में ही रह गया और वह खुद वापस आ गया। इसके बाद उसका साला विदेश में बैठा हुआ लोगों को टेलीग्राम पर मैसेज भेजकर स्टॉक मार्केट में रुपये लगाकर डबल रुपये कमाने का लालच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी साहिन अपने साले के लिए लोगों के बैंक खाते उपलब्ध कराया था। वह अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के बैंक खातों में लोगों से ठगी हुई रकम डलवाता था। इसके बाद उन रुपयों में से अपनी कमीशन रखकर बाकी रुपये अपने साले के खाते में डाल देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed