{"_id":"6624548e661378f39b045797","slug":"accused-of-cheating-by-giving-online-task-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-372551-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ऑनलाइन टास्क देकर ठगी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ऑनलाइन टास्क देकर ठगी करने का आरोपी काबू
Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। ऑनलाइन टास्क पूरा कर रुपये कमाने का लालच देने वाले एक आरोपी को पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपने एक साथी के नाम का भी खुलासा किया है।
साइबर क्राइम निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया उनकी टीम ने एक साइबर अपराधी सोहन लाल निवासी राउगी जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश को 18 अप्रैल को सुंदरनगर से गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी इंटरनेट के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर अधिक रुपये कमाने का लालच देता थे।
इस टास्क में भाग लेने के लिए पहले उन्हें कुछ रुपये इसमें जमा करवाने को कहते थे और इस प्रकार से लोगों का फायदा उठाकर आरोपी साइबर अपराध की वारदातों को अंजाम देते थे। उन्होंने बताया कि दौराने रिमांड आरोपी द्वारा अपने एक अन्य साथी ठाकुरदास वासी कुल्लु के संबंध में खुलासा किया गया है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए जल्द दबिश दी जाएगी।