फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested in fraud of Rs 25 lakh in the name of sending abroad

Karnal News: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी में आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in fraud of Rs 25 lakh in the name of sending abroad
करनाल। जिला पुलिस करनाल के थाना असंध की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक जून को सब इंस्पेक्टर भगवान थाना असंध की अध्यक्षता में टीम ने आरोपी अरुण कुमार निवासी गांव फफड़ाना थाना असंध जिला करनाल को असंध से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों से कमीशन लेकर अपने अन्य साथियों के माध्यम से लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता देवी प्रसन्न निवासी गांव चोचड़ा के युवक दीपक शर्मा को एक नंबर में अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपये में सौदा तय किया था। इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से अलग-अलग समय पर 25 लाख रुपये ले लिए थे और उसके लड़के को बाकु भेज दिया था। बाकु भेजने के बाद आरोपियों ने उसके लड़के को दुबई भेज दिया। दुबई में काफी समय गुजर जाने के बाद भी आरोपियों ने उसके लड़के को अमेरिका नहीं भेजा बल्कि उसको टॉर्चर करने लग गए। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी और आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम को बरामद की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed