फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for fraudulently withdrawing money from ATM

धोखाधड़ी से एटीम से रुपये निकालने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraudulently withdrawing money from ATM
डिटेक्टिव स्टाफ ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खाते से रुपये निकालने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ की गई और उनकेकब्जे से खातों से निकाली गई नकदी भी पुलिस ने बरामद कर ली।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक हरजिंद्र सिंह ने बताया कि 10 जनवरी को पुलिस टीम ने कैथल के गांव खेडी गुलाम अली निवासी सोनू, कुरुक्षेत्र के दीदार नगर निवासी राजू और कैथल के गांव कलायत निवासी सुमित कुमार को कैथल रोड करनाल से काबू किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक बीट गाड़ी भी बरामद की गई है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने करनाल में चार वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

अनपढ़ लोगों को बनाते थे निशाना
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जो लोग या तो दिखने में अनपढ़ थे या फिर जिनको एटीएम से रुपये निकालने के बारे में कम जानकारी होती थी। ऐसे लोगों की तलाश के लिए आरोपी एटीएम बूथ के पास चक्कर काटते रहते थे। जब भी कोई ऐसा व्यक्ति एटीएम से रुपये निकालने के लिए आता तो उसके साथ ही एटीएम बूथ में घुस जाते थे और धोखे से उसका पासवर्ड देख लेते थे। इसके बाद आरोपी उस व्यक्ति की मदद करने के बहाने उसे बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे कोई अन्य कार्ड दे देते थे। आरोपी उस व्यक्ति को कहते की यह एटीएम खराब है किसी अन्य एटीएम से रुपये निकाल लो। फिर आरोपी भी वहां से निकलकर किसी और एटीएम बूथ पर से रुपये निकालकर एटीएम को तोड़कर फेंक देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग अलग जिलों में है 12 मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू के खिलाफ जेब से रुपये चोरी करने व एटीएम बदलकर रुपयेे निकालने के करीब 12 मामले दर्ज है। जिला कैथल में, आरोपी राजू के खिलाफ 6 मामले और आरोपी सुमित के खिलाफ 2 मामले जिला कैथल में दर्ज है। आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
इन वारदातों का किया खुलासा
1. मंगल कॉलोनी निवासी तनु का 26 फरवरी 2021 में उसका एटीएम कार्ड चोरी कर उसके खाते में से 37 हजार रुपये निकाले थे। 28 फरवरी 2021 को सिटी थाना में केस दर्ज किया गया। इस मामले में आरोपियों से 8 हजार रुपये बरामद किए गए।
2. रामदेव कॉलोनी निवासी जोगिंद्र 11 मार्च 2021 को ओरियंटल बैंक मीरा घाटी चौक पर एटीएम से रुपये निकालने गया तो उसका एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाल लिए थे। यह मामला भी सिटी थाना में 11 मार्च को ही दर्ज कर लिया गया था। इस मामले में 6 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
3. मोतीनगर निवासी अंकित भी 27 मई 2021 को मीरा घाटी स्थित ओरियंटल बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था तो उसका भी एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकाल लिए थे। यह मामला भी सिटी थाना में 27 मई 2021 को ही दर्ज कर लिया था। इस मामले में 7 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

4. गांव बरसालू निवासी रामचंद्र घरौंडा बस अड्डे पर 23 नवंबर 2021 को बस में चढ़ने लगा तो उसकी जेब काटकर 12 हजार रुपये निकाल लिए गए। यह मामला भी एक दिसंबर 2021 को घरौंडा थाना में दर्ज किया गया। इस मामले में भी 4500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed