फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accusation of molesting step son, casAccusation of molesting step son, caseeAccusation of molesting step son, case

Karnal News: सौतेले बेटे पर छेड़छाड़ करने का आरोप, केस

Wed, 27 Dec 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 27 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Accusation of molesting step son, casAccusation of molesting step son, caseeAccusation of molesting step son, case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में एक महिला ने अपने सौतले बेटे पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसका पति भी बेटे के साथ साजिश में शामिल है। दोनों ने उसके साथ मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसके पति के दो लड़के हैं। जिनमें से एक की मौत हो चुकी है। उसका पति उसके साथ मारपीट करता रहता है। पीड़िना ने आरोप लगाया कि 24 दिसंबर की रात करीब साढे नौ बजे उसका सौतेला बेटा उसके कमरे में घुस गया। उसके साथ अश्लील बातें करने लगा और छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


उसने विरोध किया और अपने पति को बेटे की हरकतों के बारे में बताया। पति ने उसकी एक न सुनी, क्योंकि पति भी इस साजिश में शामिल था। पति ने बेटे के साथ मिलकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दोनों ने उसे धमकी दी कि उसे मकान से बाहर निकालकर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौतेले बेटे ने उसके मुंह पर थप्पड़ बरसाए। उसने डायल 112 पर फोन किया। पुलिस के पहुंचने से पहले पति व उसका बेटा फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed