फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accountant embezzled Rs 40.47 lakh from a travel agency

Karnal News: एकाउंटेंट ने ट्रेवल एजेंसी में किया 40.47 लाख रुपये का गबन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accountant embezzled Rs 40.47 lakh from a travel agency
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पुरानी सब्जी मंडी स्थित बीज मार्केट में ट्रेवल एजेंसी के एकाउंटेंट रोहित पर एजेंसी के बैंक खातों से करीब 40.47 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। करीब आठ माह पहले नौकरी पर लगा कर्मचारी चार माह से अपने भाई व दोस्तों के अलग-अलग बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कर रहा था। कार्यालय का अकेला कर्मचारी होने का उसने फायदा उठाया। जिस दिन एजेंसी की संचालिका के पिता बीमार होते थे, उसी दिन आरोपी रुपये ट्रांसफर करता था। यह खेल तब पकड़ में आया जब फर्म संचालक विजय आर्या ने ट्रांजेक्शन चेक की। उनकी शिकायत पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

न्यू आर्यन ट्रेवल एजेंसी की संचालिका विजय आर्या ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी स्थित बीज मार्केट में उनका कार्यालय है, जिसके संचालन में उनके 82 वर्षीय पिता प्रेम प्रकाश सहायता करते हैं, जोकि कई माह से बीमार हैं। कार्यालय का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए उन्होंने आठ माह पहले जनवरी में हांसी चौक क्षेत्र निवासी रोहित को नौकरी पर रखा था। आरोपी एकाउंटेंट रोहित धीरे-धीरे फर्म के बैंक खातों तक पहुंच बना गया और अब तक 40 लाख 47 हजार 430 रुपये इधर-उधर कर चुका है। उसने यह रकम अपने भाई और दोस्तों के बैंक खातों में ट्रांसफर की है। आरोप है कि रोहित ने उनके पिता के बीमार होने का फायदा उठाया और ऑफिस में उनके न होने पर मौका मिलते ही रुपये ट्रांसफर कर लिए। ट्रांजेक्शन की डिटेल पुलिस को देते हुए उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




विजय आर्या ने अपनी शिकायत में लिखा कि वह विधवा हैं और अपने बूढ़े बीमार पिता के सहारे एजेंसी चला रही हैं। कर्मचारी रोहित ने विश्वासघात कर उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान पहुंचाया है। वे काफी समय से बीमार पिता की चिंता में थी, इसी का फायदा आरोपी उठाता रहा। अक्सर वह कार्यालय में अकेला होता था और व्यस्त होने के कारण वे भी बैंक खातों को चेक नहीं कर पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी के पास रहता था कंपनी का मोबाइल फोन

महिला ने बताया कि एजेंसी का पंजीकृत मोबाइल फोन अक्सर कार्यालय में रहता था। उनकी अनुपस्थिति में इसका इस्तेमाल भी आरोपी रोहित करता था। ऑनलाइन बैंकिंग के कारण ओटीपी नहीं आता था। यदि कोई मैसेज भी आता था तो आरोपी उसे भी डिलीट कर देता था। महिला ने बताया कि शुरुआत में उसने 17 हजार, 20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन की, इसके बाद ज्यादा राशि भेजने लगा। अंतिम ट्रांजेक्शन भी दो बार 49-49 हजार रुपये की हुई थी। जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो आरोपी ने मना कर दिया।




फर्म की संचालक विजय आर्या की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी रोहित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गतिविधियों पर जांच शुरू कर दी है। उसके व उसके परिचितों के बैंक खातों का रिकार्ड भी लिया जाएगा। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेंगे।
- धर्मबीर, जांच अधिकारी, थाना शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed