{"_id":"5d3624878ebc3e6cc17caef2","slug":"accident-karnal-news-knl9389193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार मामा की मौत, भांजा घायल
विज्ञापन
कैथल रोड पर जिला जेल के समीप हरियाणा रोडवेज के बस चालक ने गड्ढे से बचने के लिए सामने से आ रहे बाइक सवार मामा-भांजे को टक्कर मार दी। मामा बस के अगले टायर नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकिभांजा बाल-बाल बच गया। उसको हल्की चोटें आई हैं। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने ट्रैफिक पिंगली रोड से डायवर्ट कर दिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवाया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। उधर, पुलिस ने रोडवेज चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी रणधीर सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
बठला अस्पताल ले जा रहा था भांजा
कैथल के गांव कुराना निवासी रामनिवास ने बताया कि उसका मामा राममेहर जींद के गांव उचाना खुर्द का रहने वाला था। वह अपने मामा का इलाज कराने के लिए करनाल के बठला अस्पताल में लेकर जा रहा था। उसका मामा उनके घर गांव कुराना में आया था। जब वह जिला जेल के समीप पहुंचे तो सामने से हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो की करनाल से हिसार जा रही बस ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान उसका मामा बस के अगले टायर के नीचे आ गया और वह दूर जा गिरा। बस चालक ने उसके मामा के ऊपर से बस उतार दी और उसके मामा की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क पर गहरे गड्ढे, कैसे रुकेंगे हादसे
कैथल रोड पूरी तरह से टूटा हुआ है। जहां यह हादसा हुआ है वहां सड़क में गहरे गड्ढे हैं। इसी कारण गहरे गड्ढों से बचाने के लिए बस चालक ने बस को सड़क के बीच में ले लिया और बस का अगला हिस्सा बाइक से टकरा गया और यह हादसा हो गया। ऐसे में जब तक सड़क में गहरे गड्ढे होंगे तो सड़क हादसे कैसे रुकेंगे।