{"_id":"63f28a73ca9730c66c000cf6","slug":"accident-in-karnal-karnal-news-c-18-knl1008-34807-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: कोहरा बना काल, हादसों में दो की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: कोहरा बना काल, हादसों में दो की मौत, छह घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलाेखेड़ी। गर्मी शुरू होने वाली है, लेकिन बीते कुछ दिनों से सुबह घना कोहरा छा रहा है, जिस कारण सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार को फिर घने कोहरे के कारण जीटी रोड पर एक प्राइवेट बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। वहीं, निसिंग में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई। मूनक में प्राइवेट बस ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
रविवार सुबह नीलोखेड़ी के पास जीटी रोड पर एक यात्रियों से भरी बस दिल्ली की तरफ जा रही थी, इसी दौरान कोहरे के कारण यह बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और कड़ी मशक्कत से घायलों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद यात्री अपने घर चले गए। वहीं, निसिंग में हुए सड़क हादसे में कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बीरबल सिंह निसिंग के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करता था। वह बाइक से डाचर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। चालक कार लेकर मौके से भाग गया।
सामान लेने जा रहे थे बाइक पर
मूनक। बाइक पर सामान लेने के लिए जा रहे किशोर को अनाज मंडी के पास प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। डेरा पूरबिया ने बताया कि वह बाइक पर कृष के साथ सामान लेने के लिए जा रहा था। अनाज मंडी के पास प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कृष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को भी जीटी रोड पर धुंध के चलते सड़क हादसे हुए थे जिसमें सात लोग घायल और एक युवक की मौत हो गई थी। संवाद