फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   absconding with a bag full of cash

नकदी से भरा बैग लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
absconding with a bag full of cash
नकदी से भरा बैग लेकर फरार
विज्ञापन

असंध। गांव उपलाना से कार में सवार व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शुक्रवार को शिकायत के आधार पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है। उपलाना निवासी सोनू ने असंध पुलिस को शिकायत दी कि वह पिछले 35 वर्षों से जींद जिले के सफीदों में रह रहा है। उसका एक प्लॉट करनाल में था। वह उसे बेचना चाहता था। चार अगस्त को वह जींद के ही खेड़ाखेेमावती निवासी सुनील की कार किराये पर लेकर अपने दोस्त उपलाना निवासी जगवीर सिंह व मलिकपुर निवासी पवन कुमार को साथ लेकर करनाल जा रहा था। उसने अपना प्लॉट बेचकर तीनों के सामने 3.72 लाख की नकदी वसूली थी। जब वह अपने दोस्त जगबीर को गांव उपलाना छोड़ने गया तो वे गाड़ी से उतरकर दोनों बात कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी पवन कुमार वासी मलिकपुर उसका रुपयों से भरा बैग व अन्य जरूरी कागजात लेकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed