फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Abhimanyu won silver in tennis competition

Karnal News: टेनिस प्रतियोगिता में अभिमन्यु ने जीता रजत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu won silver in tennis competition
करनाल। खिलाड़ी अभिमन्यु राणा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सॉफ्ट टेनिस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। तमिलनाडु के वेलोर में अयोजित 17वीं सब जूनियर सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन

बता दें कि अभिमन्यु जेपी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहा हैं। खेल प्रतिभा को निखारने के लिए वह नियमित अभ्यास करता है। जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, स्कूल निदेशक डॉ. संजय पठानिया, कर्नल सुमन पठानिया व टेनिस प्रशिक्षक खुशवंत सिंह ने अभिमन्यु व उनके अभिभावकों को बधाई दी। अभिमन्यु के स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्या अंजू सेठी, उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार, समन्वयक इंदु बाला, नेहा, कीर्ति, दीपा बतरा ने अभिमन्यु का स्वागत किया। निदेशक संजय पठानिया ने कहा कि अभिमन्यु ने अपनी मेहनत के बल पर पदक जीता है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेगा हिस्सा
जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि अभिमन्यु राणा दक्षिण कोरिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। अभिमन्यु स्टेडियम आकर रोजाना टेनिस प्रशिक्षक खुशवंत सिंह के पास अभ्यास कर रहा है। अभिमन्यु का अगला लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed