फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Abandon this drunken trick, bow down the branch of flowers...the audience is mesmerized on the song.

Karnal News: तौबा ये मतवाली चाल, झुक जाए फूलों की डाल... गीत पर श्रोता मंत्रमुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Abandon this drunken trick, bow down the branch of flowers...the audience is mesmerized on the song.
- जगजीत सिंह की जयंती पर गीतों से दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। संगीतकार, गायक एवं संगीतज्ञ जगजीत सिंह के जन्मदिन पर उनकी स्मृति में चाहत कराओके अकादमी की ओर से करनाल क्लब में गीत व संगीत की महफिल सजी। कार्यक्रम में विनोद कुमार वर्मा ने, तौबा ये मतवाली चाल, झुक जाए फूलों की डाल... गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
किरण चड्ढा ने, बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम...., अवतार सिंह तारीख ने, रफ्ता-रफ्ता देखो आंख मेरी लड़ी है... गीत की प्रस्तुति दी। अकादमी की मैनेजर किरण चड्ढा ने बताया कि जगजीत सिंह का जन्म श्री गंगानगर राजस्थान में एक नामधारी सिख परिवार में हुआ। उन्होंने 1961 में ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) के जालंधर स्टेशन पर गायन और रचना का काम करके अपने पेशेवर कॉरिअर की शुरुआत की और बाद में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर की डिग्री ली।
विज्ञापन

मार्च 1965 में अपने परिवार की जानकारी के बिना जगजीत सिंह मुंबई चले गए जहां हिंदी फिल्म जगत की वजह से संगीत कलाकारों के लिए कई अवसर मिले। उन्होंने शुरुआत में विज्ञापन जिंगल्स के गायक के रूप में काम किया और बाद में पार्श्व गायन में आगे बढ़े। कार्यक्रम में डॉ. चंद्र मेहता, वरिंदर मल्होत्रा, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, सोनाली, सुनीता गुप्ता, प्रेम चंदर मेहता, हरप्रीत, शशी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed