फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aave Nede Na Manne Chede Na, Teri Jhol Piya Na Sah Paungi.

Karnal News: आवे नेड़े ना मन्ने छेड़े ना, तेरी झोल पिया न सह पाऊंगी..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Aave Nede Na Manne Chede Na, Teri Jhol Piya Na Sah Paungi.
आवे नेड़े ना मन्ने छेड़े ना, तेरी झोल पिया न सह पाऊंगी..
- राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ दो दिवसीय वसंत दरबार कार्यक्रम, 11 विधाओं में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आवे नेड़े ना मन्ने छेड़े ना, तेरी झोल पिया न सह पाऊंगी... और देवर जेठा के मैं गई खटक-खटक, घुंघट काड चाली मटक-मटक..। जैसे हरियाणवी गीतों पर छात्राओं ने नृत्य कर खूब धमाल मचाया। मौका था दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम बसंत दरबार का। जिसका आयोजन राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ।

कार्यक्रम में 11 विधाओं में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा ने की। महाविद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. विवेक रंगा ने महाविद्यालय में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत करवाया। मंच संचालन डॉ. विपिन कुमारी ने किया। मोनो एक्टिग व मिमिक्री के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति व अन्य सामाजिक संदेश दिए गए। हारमोनियम, तबला व बांसुरी समेत विभिन्न वाद्ययंत्रों की स्वरलहरी से महाविद्यालय का माहौल संगीतमय हो गया।
विज्ञापन

ये रहा परिणाम
- वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट : सपना प्रथम, अंजलि द्वितीय, प्रांजल तृतीय
- लोक वाद्य वादन : अनु प्रथम, नैंसी द्वितीय, सोनिया तृतीय
- शास्त्रीय वाद्य वादन : साक्षी प्रथम, सलोनी द्वितीय, प्रांजल तृतीय
- श्लोक गायन : आंचल प्रथम, संजना द्वितीय, सोनम तृतीय
- लोक गीत पंजाबी : तनु प्रथम, रेखा द्वितीय, पायल तृतीय
- गजल : पायल प्रथम, तनु द्वितीय, रजनी तृतीय
- भजन : रेखा प्रथम, पायल द्वितीय, तनु तृतीय
- फैशन शो : खुशी प्रथम, अंजलि द्वितीय, हिताक्षी तृतीय
- पंजाबी फोक डांस : तुलसी प्रथम, मोनिका द्वितीय, महक तृतीय
- हरियाणवी नृत्य : श्वेता प्रथम, नेहा द्वितीय, नेहा तृतीय
- समूह नृत्य : प्रियांशु ग्रुप प्रथम, हर्षित ग्रुप द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed