फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aaradhya wanted to become an IAS, now she has left behind only memories

Karnal News: आईएएस बनना चाहती थी अराध्या, अब छोड़ गई बस यादें

Sat, 23 Aug 2025 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 23 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya wanted to become an IAS, now she has left behind only memories
अंबाला। बेटी बेशक बिछुड़ गई है, लेकिन उसकी यादें हमेशा जीवनभर साथ रहेंगी। 10 वर्षीय आराध्या के पिता पंकज ने भावुक होते हुए बताया कि उनकी बेटी बिल्कुल शांत स्वभाव की थी और इसी स्वभाव की वजह से स्कूल में उसकी काफी सहेलियां थीं। वो सुबह सबसे पहले उठकर तैयार होती थी और मंदिर में जाकर माथा टेकती थी। उसका सपना आईएएस बनने का था। स्कूल में भी वो सभी कक्षाओं में कभी पहले तो कभी दूसरे नंबर पर आती थी, अध्यापिकाओं की भी वो सबसे अच्छी छात्रा थी, लेकिन उसकी मौत से सभी सपने अधूरे रहे गए हैं।
विज्ञापन


आराध्या के पिता पंकज ने बताया कि वो शुक्रवार का दिन कभी नहीं भूल सकेंगे, उनकी फूल से बच्ची की सड़क हादसे में मौत हो गई। उन्हें चाहकर भी यह यकीन नहीं हो रहा कि जो बच्ची हंसी-खुशी घर से तैयार होकर स्कूल के निकली थी, वो अब कभी वापिस नहीं आएगी। शुक्रवार को सबसे पहले लगभग छह बजे आराध्या नहाकर और स्कूल की ड्रेस पहनकर तैयार हो गई थी। इसके बाद उसने मंदिर में माथा टेका और फिर तीनों बच्चे मां के साथ घर से निकले, लेकिन कुछ देर बाद संदेश आया कि आराध्या को ट्रक ने टक्कर मार दी है और इस कारण उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed