फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man who had gone to Russia on a tourist visa 22 days ago received a WhatsApp message about his death.

Karnal News: टूरिस्ट वीजा पर 22 दिन पहले रूस घूमने गया था युवक, व्हाट्सएप पर आई मौत की सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone to Russia on a tourist visa 22 days ago received a WhatsApp message about his death.
देव फाइल फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। टूरिस्ट वीजा पर 22 दिन पहले रूस घूमने गए बसंत विहार निवासी 17 वर्षीय देव पुंडीर की संदिग्ध मौत की सूचना मिली है। परिवार को व्हाट्सएप पर बेटे की फोटो के साथ उनकी मौत की जानकारी उनके साथियों के माध्यम से मिली है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसर गया है। परिवार ने भारत सरकार से बेटे की मौत के कारण का पता लगाने और शव वापस लाने की गुहार लगाई है।
इलेक्टि्रशियन पिता विनोद कुमार ने बताया कि 16 मार्च को उनका बेटा रूस घूमने के लिए गया था। शनिवार से ही उससे संपर्क नहीं हो पा रहा था। न ही फोन लग रहा था, अब बुधवार को अचानक उन्हें व्हाट्सएप पर बेटे की मौत की सूचना मिली है। उसकी मौत कैसे हुई, कब हुई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। मामी पूजा ने बताया कि देव और तीन भाई-बहन हैं। मां घर पर सिलाई का काम करती हैं। पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच के साथ परिवार के सदस्य केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि कविंद्र राणा से भी मिले। उन्होंने परिवार को बेटे की मौत का पता लगाने का आश्वासन दिया है। ताकि बेटे के शव का अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन

पिता बोले- मैंने रोका था तो उसने कहा कि वहां बसने थोड़ी जा रहा...
पिता विनोद कुमार और मां का कहना है कि विदेश जाने से पहले उन्होंने अपने बेटे को रोका था कि अभी मत जा अपनी पढ़ाई पूरी कर ले। तब बेटे ने कहा था कि टूरिस्ट वीजा पर घूमने जा रहा हूं, वहां बसने थोड़ी जा रहा हूं। वापस लौटकर पढ़ाई कर लेगा। उन्होंने बताया कि बेटे ने पिछले साल ही 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी और वर्तमान में होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव फाइल फोटो

देव फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed