फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man who came to cheat by removing his pants was caught and handed over to the police.

Karnal News: पेंट उतरवाकर ठगी करने पहुंचे युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to cheat by removing his pants was caught and handed over to the police.
.ठगी करने आए व्यक्ति का फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पेंट और पायजामा उतरवाकर ठगी की पिछली वारदात से सतर्क दुकानदार ने आरोपी को दबोच लिया। अशोक नगर स्थित चौधरी टायर्स दुकान के संचालक रमेश भाटिया ने बताया कि मंगलवार को वह सुबह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे, तभी काले रंग का हेलमेट लगाए एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से दुकान पर आया। पहले उसने एक ट्यूब मांगी और फिर कहा कि उसे 10 ट्यूब चाहिए। कहा कि ये ट्यूब वह किसी बाबा को दान करेगा।
दुकान पर इतने ट्यूब नहीं थे, इसलिए वे सामने की दुकान से 10 ट्यूब लेकर आए लेकिन जैसे ही उन्होंने ट्यूब पैक करके देने लगे तो आरोपी ने कहा कि भाई साहब... आपने काली पेंट पहनी हुई है और काले कपड़ों वाले से ली गई चीजें दान करने से पुण्य नहीं मिलता। इस पर उन्होंने कहा कि उनकी पेंट काली नहीं बल्कि भूरे रंग की है। इस पर आरोपी बहस करने लगा। पेंट बदलने के बजाय रमेश ने पहले आरोपी का हेलमेट उतरवाया और उसकी फोटो खींचकर सुरक्षित कर ली। इसके बाद उन्होंने आसपास के दुकानदारों को आवाज लगाई। सभी लोग तुरंत मौके पर आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थाना शहर के जांच अधिकारी कुलविंद्र का कहना है कि एक व्यक्ति पर ठगी का शक जताया गया है, उसे हिरासत में लिया हुआ है। अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





पेंट की जेब में थे एक लाख रुपये

दुकानदार ने बताया कि आरोपी की बात सुनकर उन्हें तुरंत समझ आ गया कि सामने खड़ा व्यक्ति वही शातिर ठग है, जो इसी तरह कपड़े उतरवाकर लोगों को लूट रहा है। इस तरह की ठगी पहले भी करनाल में हो चुकी है। पैंट उतरवाने के बाद आरोपी रुपये लेकर फरार हो जाते हैं। रमेश ने बताया कि उनकी जेब में उस समय एक लाख रुपये थे।
पहले हो चुकीं हैं ये दो वारदातें

- 13 नवंबर को मीरा घाटी चौक पर एक फल विक्रेता का पायजामा उतरवाकर ठगी की गई। बाइक सवार ठग फल विक्रेता की सेल के 11 हजार रुपये उसके पायजामे समेत लेकर भाग गया। पीड़ित दुकानदार कानपुर निवासी राजू की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज है।


- करीब छह माह पहले कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने एक फल विक्रेता के साथ इस तरह की ठगी हुई थी। तब भी शातिर ठग ने पायजामा बदलवाया था। और रुपये लेकर भाग गया था।



-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed