{"_id":"682115975f2e1503a6039a0b","slug":"a-young-man-who-came-in-search-of-a-job-died-in-an-accident-karnal-news-c-18-knl1008-643791-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नौकरी की तलाश में आए युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नौकरी की तलाश में आए युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मेरठ चौक पर शनिवार को सड़क हादसे में मुरादाबाद के युवक की मौत हो गई। 38 वर्षीय कुंवरपाल नौकरी की तलाश में शाहाबाद जा रहा था। वह हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होकर करनाल पहुंचा था। जैसे ही मेरठ चौक पर बस से उतरा, तेज रफ्तार एक बाइक ने टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल से जब डॉक्टरों ने कॉल रिसीव किया तो उसकी बहन को हादसे की सूचना मिली। कुंवरपाल तीन बच्चों का पिता था। जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह सुबह 10 बजे घर से निकले थे और कहा था कि नौकरी की तलाश में जा रहे हैं। अंतिम बार दोपहर 12 बजे उनका कॉल आया था जिसमें उन्होंने बच्चों का ख्याल रखने को कहा था।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। अब अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।