फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man jumped into a canal in front of his wife, his body was found in the morning.

Karnal News: युवक ने पत्नी के सामने नहर में लगाई छलांग, सुबह मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
A young man jumped into a canal in front of his wife, his body was found in the morning.
नहर में सर्च करती एसडीआरएफ की टीम स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर की पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर 30 वर्षीय अमित कुमार ने आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार रात की है। अमित का पत्नी से विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार उन्होंने रात में काछवा पुल पर पत्नी सुदीक्षा को बुलाया और उनके सामने ही नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। सर्च अभियान चलाया। अंधेरा होने से सर्च अभियान सफल नहीं हो सका। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया।
पुलिस के अनुसार अमित कुमार फिलहाल कुंजपुरा स्थित बसंती काॅलोनी में रह रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। शनिवार रात विवाद के बाद अमित घर से निकल गए। बाद में उन्होंने अपनी पत्नी सुदीक्षा को पश्चिमी यमुना नहर के काछवा पुल के पास बुलाया।
विज्ञापन


अमित ने पुल पर पत्नी से कुछ देर बातचीत की। अचानक पुल की रेलिंग पार कर नहर में छलांग लगा दी। पत्नी ने उनको पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह हाथ से फिसल गए। तेज बहाव में बहते चले गए। पत्नी की चीखपुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। डायल-112 पर सूचना दी गई। पुलिस टीम और गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे। रात में ही सर्च अभियान शुरू किया गया। घने अंधेरा और तेज बहाव के कारण तलाश में दिक्कतें आईं। सुरक्षा कारणों से कुछ समय बाद सर्च अभियान रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम आधुनिक उपकरणों और मोटर बोट के साथ मौके पर पहुंची। पुल के आसपास नहर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने पुल के नजदीक ही पानी से अमित का शव बरामद कर लिया।

राम नगर थाना प्रभारी महावीर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई भी शिकायत नहीं मिली है। अगर कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed