फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A young man committed suicide by hanging himself during a love affair.

Karnal News: प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगा दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself during a love affair.
प्रेम प्रसंग में युवक ने फंदा लगा दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शहर की न्यू वाल्मीकि कॉलोनी में एक 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने एक महिला पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कृष्ण ने प्रेम प्रसंग के कारण जान दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक के पिता राजकुमार ने बताया कि उसके बेटे कृष्ण को उनके घर में किराए पर रहने वाली महिला ऊषा ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। ये महिला उनके घर में ऊपर के कमरे में किराए पर रहती थी। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने उससे कमरा खाली करा लिया। इसके बाद वह पड़ोस में रहने लगी। इस बात पर भी उसके बेटे ने काफी हंगामा किया। छत से कूदने का प्रयास किया। उस महिला के कारण ही उसके बेटे ने ऊपर के कमरे में जाकर फंदा लगा जान दे दी। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed