{"_id":"69051d3f29836614e70b3810","slug":"a-worker-was-hit-by-a-trolley-and-died-and-angry-workers-blocked-the-road-karnal-news-c-18-knl1008-771232-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्राॅली की चपेट में आकर मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्राॅली की चपेट में आकर मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने लगाया जाम
Sat, 01 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
असंध। नई अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से प्रवासी मजदूर विनोद यादव (25) की मौत हो गई। चालक की लापरवाही के कारण हुए हादसे से अन्य मजदूर गुस्सा गए। उन्होंने मंडी के गेट को बंद करके राष्ट्रीय राजमार्ग-709ए को जाम कर दिया। करीब आधे घंटे के जाम से वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को समझाकर जाम को खुलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया।
थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि मृतक विनोद यादव नई अनाज मंडी में ठेकेदारी का काम करता था। वीरवार को सुबह किसान की फसल उतारते हुए ट्रैक्टर-ट्राॅली के बीच आकर बुरी तरह घायल हो गया, जिसे करनाल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मजदूर की मौत पर शुक्रवार सुबह प्रवासी मजदूरों ने सुबह सड़क पर जाम लगा दिया और अनाज मंडी के गेट पर ताला जड़ दिया। थाना प्रभारी ने बताया की मजदूरों को समझा बुझा कर जाम व मंडी के गेट खुलवा दिया गया है और इनकी पांच सदस्यों की कमेटी बना दी है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।