फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A women found dead in the house' found corona positive in the investigation

बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:46 AM IST
विज्ञापन
A women found dead in the house' found corona positive in the investigation
शहर में जुंडला गेट स्थित लाल कुआं के समीप शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला का शव मिला है, जिसके आसपास खून पड़ा हुआ था। घर में महिला का शव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार जांच के लिए महिला का कोरोना सैंपल भेजा गया जो पाजिटिव आया है। इस कारण उसका पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। दूसरी ओर मामले में परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव बलड़ी निवासी राहुल ने बताया कि मृतक बुजुर्ग महिला जमनादेवी उसकी नानी थी। वह घर पर अकेली ही रहती थी। उसकी मां बलड़ी से नानी के पास आती जाती थी। कई बार नानी ने बताया कि पड़ोस का लड़का उनके साथ झगड़ता है। कई बार उसने मारपीट भी की है। आरोप है कि वह मकान को बेचने का दबाव बनाता था। इस कारण परिजनों को आशंका है कि उसी ने बुुजुर्ग महिला की हत्या की है। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। दूसरी ओर सिटी थाना प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया था लेकिन महिला के शरीर पर किसी प्रकार का चोट का निशान नहीं है। इस मामले की जांच की जा रही है। महिला कोरोना पाजिटिव निकली है, इस कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed