फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A two-story building belonging to a businessman who had gone abroad was demolished and his belongings were stolen.

Karnal News: विदेश गए व्यापारी का दो मंजिला भवन ढहाया, सामान भी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A two-story building belonging to a businessman who had gone abroad was demolished and his belongings were stolen.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। थाना मधुबन क्षेत्र के गांव कंबोपुरा में बसताड़ा निवासी व्यापारी अनुज सिंघल के दो मंजिला भवन को अवैध तरीके से गिराने और सामान को चोरी करने का आरोप लगाया है। दुबई से लौटे व्यापारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अनुज सिंघल ने बताया कि वर्ष 2012 में गांव कंबोपुरा में उन्होंने अपने व्यावसायिक कार्य के लिए दो मंजिला भवन का निर्माण कराया था। वर्ष 2017 में वह व्यापारिक कार्य से दुबई चले गए थे। हाल ही में लौटे तो भवन पूरी तरह से टूटा हुआ मिला। उन्होंने 50 लाख रुपये से अधिक के आर्थिक नुकसान का दावा किया है। आरोप है मामले की शिकायत थाना मधुबन में दी थी, बाद में अचानक जांच अधिकारी को बदल दिया गया। इससे उन्हें जांच की निष्पक्षता को लेकर संदेह हुआ। उन्होंने मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी या विशेष जांच एजेंसी से कराने की मांग की है।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र बिजारणिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed