{"_id":"6901279bd0b82f2e6a0037a5","slug":"a-truck-loaded-with-paddy-overturned-after-its-wheels-hit-unpaved-soil-karnal-news-c-18-knl1008-768816-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कच्ची मिट्टी पर पहिया आने से पलटा धान से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कच्ची मिट्टी पर पहिया आने से पलटा धान से भरा ट्रक
Wed, 29 Oct 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
मूनक। बुढ़नपुर नहर पुल का निर्माण कार्य जारी है। कच्ची मिट्टी पर आकर धान से भरा ट्रक पलट गया। इससे बोरियां खेत में गिर गईं। दूसरी तरफ से आया कैंटर भी इस पलटे ट्रक से टकरा गया। गनीमत यह रही कि दोनों वाहनों के चालक और सहायकों को कोई चोट नहीं आई। हालांकि कैंटर का अगला हिस्सा टक्कर लगने से जरूर क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीण रमेश, सुरेश, राजपाल, मुकेश, रणसिंह, ओमपाल, ओम सिंह और दलबीर का कहना है कि इस सड़क से भारी वाहन टोल टैक्स बचाने के चक्कर में निकलते हैं। कई बार शिकायत भी की परंतु प्रशासन इसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा। हर रोज रास्ते में भारी वाहन पलटते हैं। इससे छोटे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और बड़े हादसे का भी अंदेशा बना रहता है। दूसरी तरफ खेत काफी गहरी और पानी से भरा होने के कारण खतरा बने हुए हैं। दूसरी तरफ पुल की गहराई इतनी है अगर कोई हादसा हो गया तो जान माल को भारी नुकसान होगा। परंतु प्रशासन इसकी तरफ आंख बंद कर बैठा हुआ है। संवाद
विज्ञापन