फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A teenager who went to take bath at Kachhwa bridge drowned in the western Yamuna canalA teenager who went to take bath at Kachhwa bridge drowned in the western Yamuna canal

Karnal News: काछवा पुल पर नहाने गया किशोर पश्चिमी यमुनानहर में डूबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take bath at Kachhwa bridge drowned in the western Yamuna canalA teenager who went to take bath at Kachhwa bridge drowned in the western Yamuna canal
करनाल। काछवा पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गया चांद सराय निवासी 14 वर्षीय कार्तिक डूब गया। उसके दोस्तों ने घर पर जानकारी दी तो परिजन ढूंढ़ने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद भी किशोर का सुराग नहीं लग पाया। उसके साथ नहाने आए उसके दोस्तों ने बताया कि कार्तिक ने नहर में पुल से छलांग लगाई है। लेकिन वह कम तैरना जानता था। तेज बहाव के कारण वह डूब गया।
विज्ञापन

चांद सराय निवासी शेखर ने बताया कि उसका 14 वर्षीय बेटा कार्तिक अपने दो दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गया था। वह कम तैरना जानता था।
नहाने के दौरान वह अचानक पानी के तेज बहाव में चला गया। जिस कारण वह पानी से बाहर नहीं आ पाया। किशोर के पिता शेखर ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करता है। उसे यह भी नहीं पता था कि उसका बेटा नहर में नहाने गया है। गोताखोर कर्ण की टीम ने नहर में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed