फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A series of troubles after the rain

Karnal News: बारिश के बाद लगी मुसीबतों की झड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
A series of troubles after the rain
- शहर में दिनभर जलभराव और कीचड़ से जूझते रहे लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के खंभे और पेड़ गिरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आंधी के साथ रविवार की देर रात हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। शहर में कई जगहों पर पानी भर गया। कहीं निर्माण कार्य के चलते कीचड़ के कारण लोगों के लिए आवाजाही मुश्किल हो गई। ग्रामीण इलाकों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। शहर से लेकर गांव तक बिजली गुल हो गई। एक मकान की छत भी ढह गई। सोमवार को दोपहिया वाहन चालक जलभराव की समस्या से जूझते नजर आए।
बिजली निगम की रिपोर्ट के अनुसार जिलेभर में 102 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बिजली निगम की चार डिवीजनों में 39 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस कारण से शहर में कई जगहों की बत्ती रात भर गुल रही। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शहर व आस-पास के क्षेत्रों में आंधी से करीब 36 पेड़ गिर गए। निगम की अलग-अलग सब डिवीजनों सिटी करनाल, मेरठ रोड, नेवल, इंद्री, नीलोखेड़ी, भादसों, मूनक व निसिंग सब डिवीजन में 100 व 200 केवीए के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से निगम को 36 लाख 35 हजार 736 रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दनियालपुर रोड पर बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से निगम की टीम ने दिनभर मरम्मत कार्य किए। बिजली निगम की टीमों ने रातभर फील्ड में रहकर सभी जगहों की बिजली दुरुस्त कर दी है। निगम का दावा है कि जिन सब डिवीजनों में ज्यादा समस्या थी उनकी बिजली सोमवार दोपहर तक दुरुस्त कर दी गई है। वहीं वन विभाग की टीमों ने भी कई जगह से पेड़ उठाए। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से भी बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे की छत गिरी, दो बच्चे घायल

नीलोखेड़ी। बीती रात तेज बारिश के कारण पूजम गांव में एक मकान की छत गिर गई। इस घटना में हरमन व शिवा दो बच्चे घायल हो गए और घर में रखा सामान खराब हो गया। बच्चों के पिता विजय कुमार ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार चलाता है। रविवार रात को हुई तेज बारिश के बाद वह सोमवार सुबह जल्दी उठकर अपनी मां और पत्नी के साथ पशुओं के लिए घास लेने चला गया। उनके जाने के कुछ देर बाद करीब साढ़े छह बजे उसका बड़ा बेटा छोटे भाई को जगाने के लिए कमरे में गया तो कमरे की छत गिर गई। छत गिरने से दोनों बच्चे दब गए। आसपास के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। संवाद


बिजली आपूर्ति रही बाधित
निसिंग। आंधी से कई जगह पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए व राइस मिल की दीवार ढह गई। बिजली के तार टूटने से शहर व आस-पास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आरे वाली गली में बिजली का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से हादसा टल गया। इस गली में बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर मिट्टी में नीचे की ओर लगातार धंस रहे हैं। यहां के बाशिंदों व दुकानदारों ने इसे दुरुस्त करने की मांग की। संवाद



राइस मिल की गिरी चिमनी

तरावड़ी। आंधी और बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ। गांव में पशुओं के बाड़े की छत उड़ गई। कई जगहों पर पेड़ उखड़ कर गिर गए। तरावड़ी में जीटी रोड के समीप एक राइस मिल की चिमनी गिर गई, इससे मालिक को लाखों का नुकसान हुआ। कंपनी के मालिक नंदकिशोर खुराना ने बताया कि रात को करीब साढ़े आठ बजे आंधी और बारिश के कारण मिल की चिमनी गिर गई और जिस छत पर चिमनी गिरी उसकी छत भी गिर गई। गनीमत यह रही कि कोई कर्मचारी घटना के समय आसपास नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed